निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र

मिलिट्री एकेडमी  में कमांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

धमतरी। मिलिट्री एकेडमी द्वारा सेना भर्ती की तैयारी हेतु कमांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्व हवलदार के मार्गदर्शन में संचालित होगा।प्रशिक्षण 2 नवम्बर को  प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा, जो बाबू पंडरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम,में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सेना भर्ती रैली, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट के लिए सक्षम बनाना है।यह प्रशिक्षण 7 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारी के रूप में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2,000 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *