

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना का संदेश, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की भारी संख्या में सहभागिता
धमतरी। पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।जिला मुख्यालय में दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7 बजे जनपद तिराहा से पुलिस लाइन तक हुई।इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू, जनपद सदस्य अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे।सभी प्रतिभागियों ने “राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा” ली तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वृक्षारोपण एवं जागरूकता दौड़ के उपरांत परिसर में वृक्षारोपण किया गया।साथ ही नशामुक्ति, सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी पोस्टरों का अवलोकन कराया गया।अधिकारियों ने युवाओं को जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर संदेश दिए।इसके पश्चात रूद्री चौक के समीप स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस जवानों एवं नागरिकों द्वारा सड़क किनारे सफाई की गई।जिले के सभी थाना एवं चौकियों में एक साथ “रन फॉर यूनिटीं” का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।तथा सभी स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।


