कलेक्टर ने “शासन आपके द्वार” रथ को दिखाई हरी झंडी

प्रशासन की अनूठी पहल, अब सरकारी सेवाएँ आपके द्वार पर

धमतरी। ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों तक सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से “शासन आपके द्वार” परियोजना की शुरुआत कलेक्टर ने रथ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डिप्टी कलेक्टर कल्पना ने बताया कि इस।पहल के माध्यम से अब ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, आधार अपडेट, किसान पंजीयन, राजस्व संबंधी सेवाओ सहित 39 प्रमुख शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए शहर या ब्लॉक मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। ये सेवाएँ सीधे ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएँगी। जिसके लिए मोबाइल वैन को “शासन आपके द्वार” रथ के रूप में तैयार किया गया है, जो निर्धारित तिथियों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचेगा।आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों तक भेजेगा और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेगा।यह रथ जिस ग्राम पंचायत में पहुँचेगा, उस दिन विभागों द्वारा उसी स्थान पर शिविर आयोजित किए जाएँगे, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *