

कलेक्टर ने किया ग्रामीणों से बातचीत
धमतरी। नाथूकोंहा गाँव में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन से यह दुर्गम वनांचल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा।इस पहल से ग्राम के सभी आदिवासी परिवारों के घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से उजाला फैलने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
कलेक्टर ने नाथूकोंहा पहुँचे और ग्रामीणों के बीच पहुँचकर कर योजना की विस्तृत जानकारी दी। और बताया कि प्रत्येक पात्र ग्रामीण को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिजली बिल में कमी आएगी और ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकेंगे।ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कलेक्टर की बातें बड़े ध्यान से सुनीं।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने योजना की प्रक्रिया, बैंक ऋण, सब्सिडी तथा संभावित बचत से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। चर्चा के पश्चात सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर अपने घरों में सोलर पैनल लगाने पर सहमति व्यक्त की। कलेक्टर ने मौके पर महिलाओं से भी बातचीत किया और दैनिक समस्याओं को सुना। तथा आश्वासन दिया कि घाटी सड़क का निर्माण, राशन भंडारण के लिए भवन आदि उपलब्ध हो तो सरकारी राशन दुकान की सुविधा उपलब्ध करादी जाएगी। ताकि आप लोगों को पास करेली गांव राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा ।कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक को ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


