

पथ विक्रेताओं के लिए लोन लेने का अच्छा मौका, प्रथम और द्वितीय लोन की राशि बढ़ी
धमतरी। नगर निगम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन हेतु महापौर व आयुक्त ने निर्देश दिए है।प्रगति हेतु वार्ड प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पुनः 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत पहली किस्त ₹15,000, दूसरी किस्त ₹25,000 और तीसरी किस्त ₹50,000 तक की ऋण राशि दी जाती है। यह योजना छोटे व्यापारियों को स्थायी आजीविका और वित्तीय सहायता प्रदान करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है।तथा जिन हितग्राहियों ने पहली और दूसरी किस्त का ऋण समय पर चुका दिया है,उनके तीसरी किस्त के आवेदन शीघ्रता से स्वीकृत कराए जाएँ।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नगर निगम क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों के पात्र पथ विक्रेताओं को भी आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके। उपायुक्त ने पथ विक्रेताओं से अपील किया कि वे स्वयं भी आकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते है।


