हत्या के आरोपी ससुर-दामाद गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य बरामद

धमतरी। दिनांक 25.10.2025 को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में एक युवक भानूप्रताप मण्डावी,उम्र 24 वर्ष, साकिन झुरातराई,की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राकेश मण्डावी की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में तत्काल  अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम और थाना केरेगांव पुलिस द्वारा किया गया।तथा तथ्य उजागर होने पर थाना में अपराध क्रमांक 26/धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।तथा टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन किया गया।और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान संदेही मुकेश विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष,ग्राम माकरदोना,एवं उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा, उम्र 41 वर्ष, ग्राम मकरदोना निवासी हैं।दोनों से साक्ष्य अधिनियम की धारा 23(2) के तहत पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।आरोपी मुकेश ने बयान में बताया कि उसने पारिवारिक विवाद एवं पत्नी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते मृतक पर चाकू से वार किया।उसके ससुर ने भी घटना के दौरान मृतक पर चाकू से हमला किया।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *