प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता

डोर-टू-डोर दी जा रही जानकारी और विशेष शिविर भी लगाए जा रहे

धमतरी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर ग्रामीणों में और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खिसोरा एवं नाथूकोन्हा (केरेगांव) में साप्ताहिक बाजार में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी।शिविर के दौरान खिसोरा में दो ग्रामीणों ने स्थल पर ही पंजीयन कराया, वहीं अधिकांश ग्रामीणों ने फसल कटाई के बाद पंजीयन कराने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार नाथूकोन्हा में भी डोर-टू-डोर सर्वे कर 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा के लाभ के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस योजना से न केवल मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त विद्युत को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं।आज बस स्टैंड मेघा में शिविर का आयोजन कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे जानकारी दी गई और स्थल पर ही 5 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया, शेष उपभोक्ताओं से भी सकारात्मक निर्णय लेने आश्वासन मिला।साथ ही कुरूद के द्वारा आयोजित ग्राम पंचायतो के सचिवों की समीक्षा बैठक में योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई।कलेक्टर ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *