धान उपार्जन अवधि में निगरानी हेतु उड़नदस्ता दल गठित

धमतरी। धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।धान खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक की जाएगी।कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान अवैध संग्रहण, परिवहन या पुनर्चक्रण की संभावना को देखते हुए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है।यह दल धान की आवक की नियमित जांच और निगरानी करेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।अवैध रूप से परिवहन में पकड़े गए वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा जाएगा।दल में निम्न अधिकारी शामिल हैं।यह निरंतर क्षेत्र भ्रमण करेगा तथा की गई कार्रवाई की साप्ताहिक जानकारी समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *