स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी

रायपुर। स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर संचालनालय के सूचना पत्र 18 अक्टूबर को पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी।सूची के संबंध में 22 एवं 23 अक्टूबर को दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण संचालनालय की समिति द्वारा कर लिया गया है।इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार की गई है,पात्र अभ्यर्थियों से सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय में अपने दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने होंगे तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।वर्तमान अंतरिम सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी।अभ्यर्थी पात्रता सूची देखने एवं दावा-आपत्ति से संबंधित जानकारी संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *