प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा को प्रदान किया गया सम्मान

धमतरी। पीएम जनमन के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री मिश्रा को पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान योजनाओं के नवाचार पूर्ण, पारदर्शी और परिणाममुख क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक नवाचार अपनाए गए।समुदाय आधारित भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से योजना को एक जनआंदोलन का रूप दिया है।पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने भी जिले के कार्यों की सराहना करते हुए कहा था कि “धमतरी मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।यह सम्मान जिले के प्रशासनिक दल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *