समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

अवैध धान विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु स्थापित किए गए चेकपोस्ट

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक संचालित की जाएगी। केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीदी की जाएगी।सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक तथा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान की बिक्री जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर ने निगरानी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।इसके तहत चार प्रमुख स्थानों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चेकपोस्टों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाए। तथा अवैध परिवहन या विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।ताकि खरीदी पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *