भविष्य की खेती की दिशा में कदम

धमतरी में स्थापित हुए पाँच वेदर स्टेशन

धमतरी। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन तथा Agripilot.AI के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “फ्यूचर फार्मिंग,AI आधारित कृषि कार्यक्रम” के तहत कुरूद विकासखंड में पाँच वेदर स्टेशन ग्राम पंचपेड़ी, हंचलपुर, जुगदेही, गोबरा और चरमुड़िया में पंचायत कार्यालय प्रांगणों में स्थापित किए गए हैं।प्रत्येक स्टेशन लगभग 1000 एकड़ क्षेत्रफल को कवर करेगा और आसपास के किसानों को रीयल-टाइम मौसम अपडेट प्रदान करेगा, जिससे फसल चयन, बुवाई, सिंचाई और कीटनाशक प्रबंधन कार्य सटीकता से किए जा सकेंगे।ताकि वे अपनी कृषि गतिविधियों की योजना और प्रबंधन वैज्ञानिक ढंग से कर सकें।वर्तमान में 20 गाँवों के 200 किसानों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान AI के विशेषज्ञ शांतनु ने वेदर स्टेशन के उपयोग व लाभों की विस्तृत जानकारी दी।तथा बोरसे ने बताया कि “मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ का यह पहला जिला और ब्लॉक है, जहाँ किसानों के हित उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *