धमतरी। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन ,तिलहन के अंतर्गत किसान मेला आयोजित 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे नवीन कृषि उपज मंडी परिसर, श्यामतराई (धमतरी) में आयोजित होगा।कृषकों को तिलहन फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी तथा विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा ।


