लईका घर बाल विकास की दिशा में नवाचारपूर्ण पहल है धमतरी। ग्राम पंचायत भैसामुड़ा के आश्रित ग्राम खुदुरपानी में “लईका घर केंद्र” का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया गया।अतिथियों ने केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए पालकों से बातचीत की तथा बच्चों की देखभाल एवं पोषण संबंधी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।अध्यक्ष सार्वा ने कहा कि “लईका घर” केंद्र 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।केंद्रों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित, पोषित और सीखने का वातावरण प्राप्त होगा, जिससे मानसिक और शारीरिक विकास सशक्त होगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि लईक घर शासन की मंशा के अनुरूप बाल देखभाल और पोषण सुधार का उत्कृष्ट उदाहरण है, कामकाजी माताओं के बच्चे को एक सुरक्षित वातावरण में रहकर सीखने की प्रारंभिक आदत विकसित करेंगे।प्रत्येक पात्र ग्राम में “लईका घर” स्थापित कर शिशु देखभाल और पोषण के स्तर में सुधार लाया जाए।लईका घर केंद्र का संचालन मोबाईल क्रैशिज संस्था द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।नगरी विकासखंड में अब तक 53 लईका घर केंद्र हो चुके हैं।खुदुरपानी केंद्र में कुल 13 पात्र बच्चों का नामांकन किया गया है।केंद्र प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा। बच्चों को तीन बार पौष्टिक भोजन कराया जाएगा तथा कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।


