
मुसाफिर ढाबा सील, अन्य ढाबों को दिए निर्देश
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर आज राजस्व विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर एवं आसपास संचालित ढाबों का निरीक्षण किया कर स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।जांच में भोयना स्थित मुसाफिर ढाबा के प्रोप्राइटर द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर तत्काल कार्रवाई की गई।तथा जिन ढाबों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है, उन्हें एक दिवस के भीतर कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए।सभी संचालकों को आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।व स्वच्छता मानकों का पालन करने और गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सख्त हिदायत दी।


