
जिला अस्पताल में बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
धमतरी। जिले में मलेरिया नियंत्रण में सफलता।कलेक्टर ने जिले में मलेरिया पीड़ित प्रकरण आने पर उनका जिला अस्पताल में लाकर बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए थे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने त्वरित उपचार को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सभी सरकारी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में मलेरिया की पुष्टि होने पर तुरंत जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है।सितम्बर के अंत तक जिला में कुल 1,19,167 रक्तपट्टी और आर.डी कीट परीक्षण किए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 122 प्रतिशत है। परीक्षणों में कुल 165 मलेरिया के मरीज पाए गए, जिनका सफल उपचार कर स्वस्थ हो चुके हैं व अब तक मलेरिया से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जनजागरूकता अभियान भी चला रहा है, जिसमें लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।


