
धमतरी। आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध सावधानी बरतने की अपील की। ज़िला सेनानी एवं अग्निशमन ने कहा कि लायसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें, सुनिश्चित करें, कि आप गुणवत्ता वाले पटाखे खरीद रहे है जो दुर्घटनाओं को कम करने वाले हो। इमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क, बड़े मैदान जैसे खुले स्थानों में पटाखें जलाएं।संभावित आपातकालीन स्थिति के लिये पानी की भरी बाल्टी रखें और आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिये सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें। बच्चों की निगरानी के लिये हमेशा एक वयस्क साथ हो यह ध्यान रखें।पटाखे फोड़ने के बाद स्तेमाल किये गये पटाखों का बाल्टी के पानी में सुरक्षित तरीके से निपटान करें, ताकि बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना ना हो।तथा किसी भी तरह की चोंट लगने या जलने पर तुरन्त चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार ना करें।


