
आरोपी से धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कठोर कार्यवाही
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा – धमका रहा है।सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया,आरोपी का नाम संजय साहू,उम्र 34 वर्ष, निवासी लालबग़ीचा धमतरी हैं।तथा आरोपी को धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के तथाआरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कुल 12 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।जिसके तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


