आवेदन की तिथि 14 अक्टूबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी गई है।

रायपुर। नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि 14 अक्टूबर थी जिसे अब बढ़ाकर 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन भर सकेंगे। काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने सूचना जारी कर दी है। इस वर्ष काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाईट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग को 1 हजार रूपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 500 रूपए शुल्क जमा करना होगा। तथा गलती हो जाने पर त्रुति सुधार 1 हजार रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। त्रुटि सुधार के समय दिए गए ई-मेल एवं मोबाईल नंबर में कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा,उसी समय संस्था का चयन करना होगा।अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज उपलब्ध रखने होंगे।अपूर्ण आवेदन या पंजीयन फीस के बैंक गेटवे से जमा नहीं होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *