रबी सीजन हेतु प्रमाणित बीजों की विक्रय दर निर्धारित

धमतरी। रबी सीजन 2025-26 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित बीजों की विक्रय दरें निर्धारित की गईं।आधार बीज की विक्रय दर प्रमाणित बीज से ₹100 प्रति क्विंटल अधिक होगी।भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अनुसार उत्पादन एवं वितरण अनुदान घटाकर विक्रय दरें निर्धारित की गई हैं। वितरित बीजों के देयक अनुदान जोड़कर जारी किए जाएंगे।कृषि विभाग द्वारा अनुदान की राशि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड को प्रावधान अनुसार देय होगी।निर्धारित भौतिक लक्ष्यों के आधार पर योजनावार, फसलवार बीज विक्रय दर की जानकारी उप संचालक कृषि को पृथक रूप से भेजी जाएगी।
किसानों के लिए लाभदायक तथा प्रदेश के किसानों को प्रमाणित व गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर एवं उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे। बीज दरों में पारदर्शिता और अनुदान का समुचित समायोजन किसानों के लिए आर्थिक रूप से राहत प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *