कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में जिले की सराहना,कलेक्टर ने टीम को दी बधाई

किसान हित सर्वोपरि धान खरीदी में कोई पात्र कृषक न छूटे

धमतरी। कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक लेकर आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में स्वच्छता, पेयजल, छायादार व्यवस्था, बारदाना, तोलक कांटा, परिवहन व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम की स्थापना समय पर की जाए।कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि बिचौलियों,कोचिया और अवैध धान परिवहन पर निगरानी रखी जाए और आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर रीता यादव, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में जिले की कार्यप्रणाली की सराहना की गई। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री जनमन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा की गई। इस पर कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों एवं टीम को बधाई दी और कहा कि शासन एवं प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनहित में इसी प्रकार बेहतर कार्य करते रहें।बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *