
महिलाओं का एच.बी. परीक्षण किया गया
धमतरी। क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा ग्राम अछोटा में पोषण माह के तहत लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति कैलाश देवांगन थे।सरपंच सावित्री ढीमर, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर टिंकी साहू, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर द्वारिका साहू तथा आरएमए डिंपी साहू उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से की गई।महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं पोषण आहार विषय पर प्रश्न किया गया।सही उत्तर देने वाले को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती माताओं का गोद भराई समारोह संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 75 महिलाओं का एच.बी. (हीमोग्लोबिन) परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।पोषण स्टॉल के माध्यम से संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।


