शीघ्र होगा कुत्ता बधियाकरण का काम प्रारंभ

एजेंसी फिर हुई एक्टिव, स्वान को रखने के लिए विशेष जाली हुआ तैयार

धमतरी। शहर में बढ़ते हुए कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना आवश्यक है। जिसके लिए निगम ने निविदा जारी करते हुए हरियाणा की नैन फाउंडेशन एजेंसी को जिम्मा सौंपा है।प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही पुनः कुत्तों को पकड़ने का काम और कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा,इसके लिए एजेंसी से बात हो चुकी है।बधियाकरण के बाद,विशेष निगरानी में रखा जाएगा। बाद उन्हें उन्हीं स्थानों पर छोड़ दिया जाएगा।कुत्तों को पकड़ने के लिए नैन फाउंडेशन की टीम अब सक्रिय हो चुकी है। निगम ने एजेंसी को स्थल पर विशेष सुरक्षा के तहत जाली लगाकर दे दिया था।कड़ी निगरानी में रखने के लिए जाली को और बेहतर किया गया है।अब कुत्तों को पड़कर निर्धारित स्थल पर रखकर उनका बधियाकरण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कुत्तों की संख्या में कमी आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *