आयुक्त ने ली स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक

धमतरी। आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बैठक ली।कहा कि स्वनिधि योजना शहर के छोटे विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है।इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में बैंकों के अग्रणी अधिकारियों, सामुदायिक संगठनों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अधिकारियों को लाभार्थियों को ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र स्वीकृति एवं राशि वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि वे अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकें।सामुदायिक संगठनों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर नवीन आवेदन भरवाएं और बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हितग्राहियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाएं।कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं संगठन आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि शहर के सभी पात्र रेहड़ी-पटरी व्यापारी योजना से जुड़ सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *