जेम टीम ने दी व्यवसायिक जानकारी

एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला आयोजित

धमतरी। जिला पंचायत सभा कक्ष,में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला रैम्प (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत “ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से बाजार पहुँच विकास” विषय पर आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जेम,रायपुर के निदेशक राकेश तिवारी ने प्रतिभागियों को सरकारी खरीद पोर्टल GeM पर पंजीकरण की प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग निर्माण, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली एवं एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।कहा कि “जेम प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर उद्यमी सीधे सरकारी विभागों को अपने उत्पाद बेच सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और बाजार की संभावनाएँ दोनों बढ़ती हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने रैम्प योजना की रूपरेखा एवं राज्य में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (BDSPS) से जोड़ने से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।इस योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, वित्तीय पहुँच, गुणवत्ता प्रमाणन, तकनीकी सुधार एवं विपणन सशक्तिकरण जैसी गतिविधियाँ निरंतर चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, पारंपरिक कारीगर, स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *