धमतरी। पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर बैठक रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज पटेल, अध्यक्षता होरीलाल साहू,विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह,शत्रुघ्न पांडे थे।अतिथियों के द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।डॉक्टर पंकज एवं साथ आए हुए स्टाफ संतोष, संजय,का स्वागत किया गया। बैठक में एम एम नारायना अस्पताल रायपुर से डॉक्टर पंकज पटेल हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कार्यक्रम स्वास्थ्य संवाद के संबंध में डॉक्टर पंकज के द्वारा पुलिस पेंशनरों के उपस्थित सदस्यों को हड्डी रोग से संबंधित जानकारी,उपचार बचाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया एवं बताया कि नारायण अस्पताल के ब्रांच धमतरी में शासकीय चिकित्सालय के सामने गोविंद मेडिकल स्टोर के पीछे खुला हुआ है।जहां पर सभी रोग से संबंधित डॉक्टर अलग-अलग तिथियां पर उपस्थित रहते हैं।वहां आने पर भी उपचार एवं सलाह दिया जाएगा।


