संभागायुक्त ने किया गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण

पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

धमतरी। संभागायुक्त कावरे ने ग्राम चर्रा पहुंचे कर शासन द्वारा विकसित पी.वी. ऐप (फिजिकल वेरिफिकेशन एप ) के माध्यम से हो रहे गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया और डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कृषक मिश्रीलाल से खेत में फसल की स्थिति, पंजीयन, खाद-बीज की उपलब्धता एवं पूर्व में हुए धान विक्रय की जानकारी ली।किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन की संभावनाओं और योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की।संभागायुक्त ने पटवारियों से गिरदावरी पोर्टल, डेटा एंट्री की सटीकता तथा सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली। और कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए। पी.वी. ऐप के माध्यम से सत्यापन की गति बढ़ाई जाए, फील्ड में जाकर किसानों से संवाद स्थापित किया जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *