ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही

3 सूखे नशे के सौदागर,20 शराब के,2 चाकूबाज गिरफ्तार, 22 व्यक्ति पर की गई प्रतिबंधात्मक कारवाही

धमतरी। पुलिस द्वारा विशेष सघन “अभियान निश्चय” चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 92 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया।अलग-अलग 18 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश,असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई। और आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस तथा धारा 126- 135 बीएनएसएस. के तहत – 21 प्रकरण 22 व्यक्ति पर कर्यवाही किया गया। इसके दो दिन पूर्व ही पुलिस ने अभियान चलाकर एक ही दिन में 37 आबकारी मामलों में कार्यवाही की थी, जिसमें विशेष रूप से विभिन्न ढाबों पर की गई कार्रवाई भी शामिल थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *