एक ही दिन में शराब के 37 मामला दर्ज

धमतरी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही।मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने सिहावा रोड स्थित शराब भट्टी से सिल्वर रंग की प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG-05-AB-2249 में अवैध शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ने त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी की और रेड की, जिसके दौरान आरोपी मुकेश कुमार,उम्र 33 वर्ष, निवासी गाड़ापारा साल्हेवार पारा धमतरी, को गिरफ्तार किया गया।आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

जुनवानी में शराब पकड़ायाभखारा पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी गौठान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकरआरोपी मोहन लाल ध्रुव,उम्र 30 वर्ष, साकिन डाही निवासी,को रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब तथा 750/-रूपये नकद बिक्री रकम,जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *