युवा शक्ति का उत्सव”सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

यह आयोजन युवा प्रतिभाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के संचार का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

धमतरी। ग्राम देवपुर मेला मैदान में”युवा शक्ति का उत्सव,सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभभारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुआ, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं कबड्डी प्रतियोगिता के टॉस के साथ खेल महोत्सव की शुरुआत की गई।इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री हेमन्त चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल,जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव,उपाध्यक्ष केशव साहू आनन्द स्वरूप मेश्राम,एवं निरंजन साहू,जनपद सदस्य दिलीप सेन, दिनेश्वरी साहू, हिमांशु शेखर,एवं पूर्व सरपंच चेतन यदु (देवपुर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जनसमूह ने जयघोष कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स तथा अन्य पारंपरिक खेलों की रोमांचक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। और सांसद रूप कुमारी चौधरी की उपस्थिति में आज का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *