शौचालय निर्माण से मिलेगी स्वच्छता की सुविधा

बारिश के बाद निर्माण कार्यों ने पकड़ रफ्तार

धमतरी। शहर के विभिन्न वार्डों में आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।प्रमुख स्थानों विंध्यवासिनी मंदिर के पास, बठेना वार्ड पुलिस थाना के समीप, मणि कंचन के पास, सोरिद वार्ड स्थित बाबा डबरी एवं नवागांव के नए ओवरहेड वाटर टैंक के पास निर्माण कार्य प्रगति पर है।लगभग पाँच शौचालयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।जिससे शहरवासियों को शीघ्र ही बेहतर स्वच्छता सुविधा मिल सकेगी।

निगम ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।‘स्वच्छ धमतरी, स्वस्थ धमतरी’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सके।स्वच्छ भारत मिशन योजना से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और खुले में शौच की प्रवृत्ति लगभग समाप्त हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *