

धमतरी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगडे का धमतरी में आगमन हुआ,अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया।दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजाति मोर्चा जिले में अच्छा काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी,चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रकाश बेस ने जांगड़े को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की अनुसूचित जाति मोर्चा भी पार्टी कार्य है पूरी निष्ठा के साथ कर ही रहे हैं और आगे भी अच्छे से सुनिश्चित करने निर्देशित किया
जांगड़े ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद आज 20 वे जिले के रूप में धमतरी आना हुआ है।कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज को सिर्फ वोट बैंक का साधन मात्र बनाया ।छत्तीसगढ़ में प्रथम मुख्यमंत्री गिरोधपुरी धाम के विकास के लिए सिर्फ घोषणा करते रह गए और अंत तक कुछ नहीं किया जैसे ही भाजपा की सरकार बनी 60 करोड़ की लागत से सबसे ऊंचा मीनार के रूप में जैत खाम का निर्माण हुआ,अभी भी भंडार धाम के विकास के लिए लगभग 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।भाजपा की सरकार आई है तब से हमारे अनुसूचित जाति समाज को शौचालय निर्माण,आवास निर्माण,गरीब तबके के लोगों को फ्री में राशन उपलब्धता कराई गई है।मोदी ने जीएसटी में छूट लाकर देशवासियों को बहुत लाभ पहुंचाया हैं।कृषि के क्षेत्र में जो भी यंत्र लेंगे हुए हैं छूट मिलेगा।जिसका लाभ प्रत्येक वर्गों को मिलेगा।दीपेंद्र साहू, राकेश साहू जिला महामंत्री, उमेश साहू जिला मीडिया प्रभारी ,गायत्री सोनी, रितिका यादव उपस्थित थे।


