एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं क्रेडिट कैम्प का आयोजन

धमतरी। उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न कलस्टरों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, जिला अंत्याव्यवसायी एवं वित्त विकास निगम, खादी बोर्ड, पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग का सहयोग रहेगा।कार्यशाला में स्व-सहायता समूह की इच्छुक महिलाएं, ग्राम के युवा एवं अन्य इच्छुक व्यक्ति जो नया उद्यम प्रारंभ करना चाहते हैं या विस्तार करना चाहते हैं,शामिल किया जाएगा। साथ ही पूर्व में ऋण के लिए आवेदन किया है, उन्हें ऋण वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा
1 8.10.2025 करेलीबड़ी, जनपद पंचायत मगरलोड
2 9.10.2025 बेलरगांव, जनपद पंचायत नगरी
3 15.10.2025 सिंगपुर, जनपद पंचायत मगरलोड
4 16.10.2025 दुगली, जनपद पंचायत नगरी
कार्यशाला में पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, केसीसी तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत उद्यम स्थापना एवं वित्तीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी उद्यम पंजीयन, योजना चयन, ऋण आवेदन, विपणन एवं प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *