सांसद खेल महोत्सव

ग्रामीण अंचल में बढ़ी खेल भावना

धमतरी।फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई।जिले के चारों विकासखंडों में ग्रामीण स्तर पर आयोजित खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक खेलों को पुनः जीवंत होते देख अपने बचपन को याद किया।अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा,ज्योति साहू,विनय जैन, अमन राव,गीतेश्वरी साहू एवं सतीश जैन,उपस्थिति रही। इस शुभारंभ से ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं सांसद भोजराज नाग के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव की थीम “फिट युवा फॉर विकसित भारत” रखी गई है।युवाओं को 14 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बांटकर व्यक्तिगत एवं दलगत खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 100 मीटर, 400 मीटर, गेड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गिल्ली डंडा जैसे व्यक्तिगत खेलों के साथ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे खेल शामिल हैं।क्रमशः 9, 11, 14 एवं 17 अक्टूबर को विभिन्न संकुलों में आयोजन किया जाएगा। संकुल के पश्चात विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *