
शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश
धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि, जनदर्शन एवं विभिन्न विभागीय पोर्टलों में की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल एवं जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। सभी विभाग निराकृत आवेदनों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करें। एंट्री या आंकड़ों में त्रुटि है, वे तत्काल सुधार करें ताकि शासन स्तर पर जिले की स्थिति सटीक रूप से प्रदर्शित हो सके।प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले के प्रत्येक स्कूल की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दो-दो विद्यालयों का प्रभार सौंपा जाएगा ताकि सतत मॉनिटरिंग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभागों की पोर्टल एंट्री एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली।


