आधुनिक शौचालय का निर्माण

जनता की सुविधा सर्वोपरि,

धमतरी। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र गोलबाजार में आधुनिक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी ने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निर्देश देते हुए कहा कि यह काम जनता की सुविधा से जुड़ा है, इसलिए इसे गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।स्वस्थ विभाग सभापति नीलेश लूनिया,भवन अनुज्ञा सभापति नरेंद्र रोहरा भी उपस्थित रहे।और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा कर एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मोटवानी ने कहा कि निगम निरंतर जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रहा है और यह शौचालय प्रोजेक्ट भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यहां आधुनिक और स्वच्छ शौचालय की सुविधा अत्यंत जरूरी थी।और उम्मीद है कि जल्द ही आम जनता के उपयोग के लिए तैयार होगा।व्यापारियों और नागरिकों ने कहा कि मोटवानी हमेशा जनता के बीच रहते हैं, समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व में शहर में स्वच्छता और विकास के कार्यों को नई गति मिल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *