शरद पूर्णिमा पर शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न

शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है

धमतरी। ग्राम जूनवानी में शरद पूर्णिमा पर ग्रामवासियों द्वारा शिवलिंग स्थापना एवं पूजा-अर्चना आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने विधिवत पूजन-अर्चना की।और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है।शिवलिंग स्थापना जैसा पुण्य कार्य समर्पण और सद्भावना का प्रतीक है।धार्मिक आयोजनों से न केवल संस्कृति का संरक्षण होता है, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।भाजपा सदैव जनआस्था, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा में जोड़ते हैं और समरसता को बल प्रदान करते हैं।सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा सहयोग करने वाले दानदाताओं, युवाओं और महिलाओं का सम्मान किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *