
धमतरी। ग्राम रावणगुडा़ में गांधी जंयती शाला परिसर में मनाया गया जहां प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के शाला परिवार उपस्थित रहे।उत्तम साहू के सौजन्य में अध्यक्ष झुमुकलाल साहू,मुख्य अतिथि तरुण साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष लिमतरा तथा विशिष्ट अतिथि पन्नालाल, कामताप्रसाद, जानकी तथा घनशयाम साहू रहे।अतिथियों ने माल्यार्पण कर पूजा किया। तरुण ने कहा कि बच्चे कल के नागरिक बनेगे उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, शिष्टाचार और देशहित की बात बताने के लिए बापूजी को जानना जरूरी है। घनश्याम ने कहा कि गांधी ने ही स्वदेशी आंदोलन को चरखा चलाकर शुरु किया।वहीं पन्नालाल ने बुनियादी शिक्षा, कुप्रथा तथा छुआछुत दूर करने में उनकी भूमिका का बखान किया।सभी ने गांधीवादी विचारों और सिद्धातों का पुन: स्मरण करने का प्रयास किया।


