सूर्यघर योजना से उमरगांव में उजाला

  उपभोक्ता बने ‘उर्जादाता

धमतरी। वनांचल नगरी क्षेत्र ग्राम उमरगांव अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है,निवासी धरमदास मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है। योजना के तहत केंद्र और राज्य से 60 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है।शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त की गई।पहले हर महीने 800 से 1000 रुपए तक का बिजली बिल भरने वाले मानिकपुरी का अब बिल शून्य है।अतिरिक्त बिजली उत्पादन से हर माह आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

योजना के अंतर्गत राज्य के हजारों परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।आवेदक पीएम सूर्यघर पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। चयनित सोलर संयंत्र की स्थापना के बाद डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर लगाया जाता है, और सत्यापन उपरांत सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है। प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए शासन द्वारा जनसमर्थन पोर्टल से जोड़ा गया है।मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में आम जनता के जीवन में उजाला ला रही है।और कहा, “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अब बिजली उपभोक्ता खुद ऊर्जा उत्पादक बन रहे हैं। घरेलू खर्च कम होगा, पर्यावरण को लाभ होगा और प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *