धमतरी ।सेन समाज अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित है।अपनी पहचान और सम्मान कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।आज सेन समाज के पारंपरिक व्यवसाय की आड़ में अन्य लोग कुछ ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे समाज की छवि खराब हो रही है।समाज के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीतराम सेन व सचिव भुवनलाल ने बताया कि सेन समाज ने निर्णय लिया है।7 अक्टबूर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और पांच सूत्रीय मांग से शासन को अवगत कराया जाएगा।ज्ञापन सौंपने की जबावदारी सभी संभाग प्रभारी व जिला अध्यक्षों को दी गई है।उसी दिन ही प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में रायपुर में सीधे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समाज की भावनाओं से अवगत कराते हुए मांगों को पूरा करने का आग्रह करेंगे। प्रांतीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के लोग परंपरागत रूप से सेलून व्यवसाय से जुड़े हैं।यह व्यवसाय समाज की आजीविका का प्रमुख साधन है तथा समाज में सांस्कृतिक और परंपरागत पहचान भी इसी से जुड़ी है। लेकिन कुछ दीगर लोगों की ओछी और घिनौनी हरकत के कारण समाज की प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है।


