जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही

जंगल में जुआ खेल रहे 9 जुआरी गिरफ्तार,मौके से 40,200/-रूपये नकदी, 8 नग मोबाइल,1बंडल ताश पत्ती, 4 वाहन जप्त की गई।

धमतरी। थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बेंदरानवागांव के जंगल में कुछ व्यक्ति आपस में जुआ खेल रहे हैं।जुआरियों को भ्रम था कि हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण पुलिस नहीं पहुँच पाएगी,सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची।कुछ जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता और घेराबंदी के दौरान 9 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया।जप्त रकम एवं सामान के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार जुआरियों के नाम
(1) ऋषभ अजमानी, उम्र 25 वर्ष, साकिन लालबगीचा, धमतरी।
(2) अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी,उम्र 25 वर्ष, इतवारी बाजार, धमतरी।
(3) राजीव मीनपाल, उम्र 27 वर्ष, आमापारा गौराचौरा, धमतरी।
(4) संतोष सोरी,उम्र 45 वर्ष, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी श्यामतराई, धमतरी।
(5) संतोष निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, बिलाई माता मंदिर के पास, धमतरी।
(6) मनोज साहू,उम्र 32 वर्ष, सोरिद,धमतरी।
(7) सावन उर्फ गुड्डू यादव,उम्र 32 वर्ष, सोरिद नगर, धमतरी।
(8) हरिश पवार,उम्र 19 वर्ष, मराठापारा, धमतरी।
(9) श्यामलाल ध्रुव,उम्र 45 वर्ष, साकिन सोरम, थाना रूद्री।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *