सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था हुई

धमतरी।जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर की मांग की जा रही थी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जी जामगांव अस्पताल के डॉक्टर कृति सोनवानी भखारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और गुरुवार को सेवा देंगे,नगर अध्यक्ष ज्योति जैन, एवं टीम ने क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा में डॉक्टर की कमी के चलते मरीज को हो रही तकलीफों से अवगत कराते हुए डॉक्टर की मांग की थी।सोशल मीडिया में भी पार्षद गण और नागरिकों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी।नगरवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक ने डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।और ज्योति ने बताया कि स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति के लिए प्रयासरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *