
स्प्रिंगदार बटंची चाकू बरामद,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
धमतरी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अपराधी मुकेश सोनकर, उम्र 21वर्ष को सामुदायिक भवन, विद्यावासिनी वार्ड के पास स्प्रिंगदार बटंची चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।स्टाफ व गवाहों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने किसी भी प्रकार की अनुमति प्रस्तुत नहीं की।आरोपी को धारा 223 बी.एन.एस., 25/27 आर्म्स एक्ट एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14,15 का उल्लंघन पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


