
सिर पर चोट लगने से एक व्यक्ति को किया गया रिफर, तीन आरोपियों के विरुद्ध किया गया अपराथ पंजीबद्ध
धमतरी। ग्राम लुगे में विजयादशमी के दौरान दो पक्षों में विवाद की हुई।कार्यक्रम में माता शीतला मंदिर की डांग बिना पुजारी की अनुमति के निकाले जाने से एक पक्ष नाराज हो गया। इसी नाराजगी को लेकर द्वारिका नेताम द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संदेश डाला गया।इस संदेश से दूसरा पक्ष उक्त युवक के घर पहुँचा,युवक के न मिलने पर घटना बढ़ गई।उसी रात्रि लगभग 9 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आए और मारपीट हुई। मारपीट में द्वारिका प्रसाद एवं वीरेन्द्र साहू के सिर में चोट आई, जिनमें वीरेन्द्र को बेहतर इलाज हेतु रिफर किया गया। वहीं चार लोगों को साधारण चोटें आईं।प्रार्थी शेखर साहू,उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम लुगे के रिपोर्ट पर थाना मगरलोड द्वारा तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया। जिस पर आरोपी चेतन साहू, उम्र 33 वर्ष,ओंकार साहू,उम्र 40 वर्ष, चोखेलाल साहू,उम्र 43 वर्ष,के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


