जिले के बाँधों से भारी जल निकासी

गंगरेल और सोंढूर से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया

धमतरी। जिले के प्रमुख बाँध रविशंकर सागर बांध (गंगरेल), मुरुमसिल्ली बाँध, न्यू रूद्री बैराज तथा सोंदूर वर्तमान में पूर्ण भराव की स्थिति में हैं। बीते दो दिनों में हुई लगातार वर्षा के कारण अत्यधिक पानी की आवक हुई है, जिससे नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।पानी की बढ़ी हुई निकासी से नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।बाँध स्थलों तथा नदी किनारों पर भीड़ एकत्र होने और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए दुर्घटनाओं और जनहानि की संभावना देखते हुई ,सुरक्षा के लिए प्रत्येक प्रमुख बाँध स्थल पर दो-दो सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में तत्काल नियंत्रण और सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकेगी ।कलेक्टरने जिलेवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएँ और उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। नदी किनारे बसे ग्रामवासियों को कहा कि वे सतर्क रहें, बच्चों को जलाशयों एवं नालों के किनारे न जाने दें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा परिस्थिति के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *