बिलाई माता मंदिर पर विशाल भंडारा

हजारों भक्तों ने किया प्रसादी ग्रहण

धमतरी। सेवादार समिति द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।भंडारे से पहले समिति के द्वारा बिलाई माता मंदिर में पूजा अर्चना कर पंडित उपाध्याय के मंत्रोच्चारण कर माता को प्रसादी भोग लगाया गया।पुजारियों को प्रसादी भोज करवाकर विशाल भंडारा का कार्यक्रम शुरू किया गया। जो देर रात तक चलता रहा।यह कार्यक्रम 5 सालों से बिलाई माता सेवादार समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है।कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से यह हर वर्ष पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न होता आ रहा है।इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र साहू, ऋतुराज पवार,गौरव सोलंके,दिनेश भोजवानी,गिरिराज साहू,आदर्श ठाकुर,चित्रांश श्रीवास्तव,रूद्र निकेतन यादव,विकास,गज्जू,लक्ष्य रणसिंह,पंकज,सहित सेवादार समिति के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *