दुर्गा विसर्जन एवं झांकी हेतु पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सीसीटीवी और सादे वर्दी में तैनात पुलिस – असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

धमतरी। अधीक्षक के निर्देश पर माता दुर्गा झांकी के विसर्जन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अनुभागों ने सुरक्षा व्यवस्था की है।दुर्गा विसर्जन का पर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का प्रतीक है।सभी नागरिकों शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएँ तथा निर्देशों का पालन करें।

संयुक्त विभागीय सहयोग-:◆ नगर निगम – विसर्जन स्थल की स्वच्छता एवं व्यवस्था।◆ सिंचाई विभाग – जलस्तर एवं तकनीकी सहयोग।◆ नगर सेना के गोताखोर – सुरक्षा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में बचाव कार्य।◆ स्वास्थ्य विभाग – प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सेवाएँ।◆ क्रेन सुविधा – बड़ी प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन हेतु क्रेन उपलब्ध कराई जाएगी।

यातायात एवं भीड़ प्रबंधन-:◆ यातायात एवं थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।◆ झांकी मार्ग एवं विसर्जन स्थल पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
◆ समितियों से अपील की गई है कि मूर्तियों को ले जाते समय विद्युत तारों एवं भीड़-भाड़ का विशेष ध्यान रखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *