कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता

स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने धमतरी में पहली बार टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड आयोजित होगा

धमतरी। राज्य को विश्वस्तरीय आईटी हब और वैश्विक क्षमता के केंद्र के रूप में विकसित करने पहली बार टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड” का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है। कलेक्टर ने आज पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्टार्टअप की दिशा में प्रोत्साहित करना, व्यावसायिक विचारों को मूर्त रूप देना और सहयोग उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर आधिकारिक पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च की।कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का जबाव दिया।कहा कि टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड प्रतिभागियों को 54 घंटे का गहन अनुभव प्रदान करेगा।युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, टीमें बनाएंगे, प्रोटोटाइप तैयार करेंगे और स्टार्टअप विज़न को विशेषज्ञों के सामने रख सकेंगे।इससे धमतरी ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की जाएगा।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह अवसर युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-प्रोवाइडर बनने की राह दिखाएगा।युवाओं में उत्साह और नवाचार की नई ऊर्जा जागृत होगी तथा भविष्य में ऐसे और आयोजन किए जाएंगे।ग्लोबल स्टार्टअप एक्सीलेरेटर “टेकस्टार” वर्ष 2006 से विश्वभर में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप गतिविधियों का संचालन कर रहा है। अब तक लगभग 30.1 बिलियन डॉलर की फंडिंग उपलब्ध कराई है और 22 यूनिकॉर्न कंपनियों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *