मंडल स्तर पर आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला संपन्न

धमतरी। प्रदेश के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने जिला स्तर पर कार्यशाला भाजपा कार्यालय में संपन्न किया।महामंत्री और मंत्री खुशवंत साहेब का मार्गदर्शन और सभी मंडलों में होने वाले कार्यशाला के दिन तिथि और लेने वाले वक्ता और सहवक्ता की घोषणा की गई और अपने-अपने निर्धारित मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला लिए।मुख्य रूप से जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला ली जिसमें चार स्लैब  को दो स्लैब में जो बनाया गया एवं सविस्तार समझाया कर आम जनता को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया।सरकार लगातार आम जनता के हितों के लिए कार्य करती है और योजना बनाती है और समय-समय पर योजनाओं पर संशोधन भी करती रहती है।2025 तक विकसित भारत बनाकर पूरे विश्व में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत के विषय पर कार्यशाला हुई,जिसमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी और उपयोग कि जानकारी दी।यह भी बताया कि कौन सी वस्तु स्वदेशी है कौन सी विदेशी है।ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए जिससे देश की पूंजी देश में रहेगी जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर और विकसित होगा।एक समय देश का जीडीपी पूरे दुनिया का 30% में था जो अंग्रेजों के समय घटकर लगभग 20% में आ गया और धीरे-धीरे और कम होते गया लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही वह लगातार उठ रही है।कुछ ही वर्षों में हमारी जीडीपी दुनिया में पहले स्थान पर होगी।जिला के सभी 13 मंडलों में कार्यशाला संपन्न हुई,मंडल के कार्यकर्ता बूथ लेवल पर सभी विषय आम जनता को जागरूक करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *