समय सीमा बैठक आयोजन

लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें अधिकारी-श्री मिश्रा

धमतरी। कलेक्टर ने सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा किया।कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनदर्शन वेबसाईट, जनदर्शन डेस्क, जनशिकायत पोर्टल तथा वर्ष 2024 एवं 2025 में जन समस्या निवारण शिविरों से प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। और निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में किया जाए। साथ ही विभागवार पैरामीटर अनुसार पोर्टल पर त्रुटि हो तो तत्काल सुधार करें।ई-कोर्ट एवं राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की बात कही,ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े और जिले की सभी शासकीय निर्माण एजेंसियां मेजर इश्यू वाले कार्यों को संज्ञान में लाएं तथा प्रस्ताव एवं कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आ सके।कलेक्टर गौड़ खनिज, केसीसी, मगरलोड एवं नगरी क्षेत्र सहित डुबान क्षेत्र में मक्का की खेती को बढ़ावा देने तथा पशुओं के टीकाकरण की जानकारी अधिकारियों से ली।बारिश के बाद क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने तथा नवीन स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने को कहा।बैठक में निर्माण एजेंसियों एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *